फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fight against adversity: Anshuman

विपरीत परिस्थितियों का डटकर करें मुकाबला : अंशुमन

Sat, 29 Jul 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fight against adversity: Anshuman
बरहज के देवपार ​स्थित मांती देवी विश्वनाथ महिला महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उ
बरहज। क्षेत्र के देवपार स्थित मांती देवी विश्वनाथ महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को अपराजिता मुहिम के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ आत्मसुरक्षा और जारी हेल्पलाइन नंबरों आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में किसी को हताश नहीं होना चाहिए। बल्कि स्थिति का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्थान राष्ट्र के उत्थान से जुड़ा होता है। बड़ी मुश्किल से मानव जीवन मिलता है। स्वयं की रक्षा करने वालों की ईश्वर भी मदद करता है। सीओ ने कहा कि दूसरों पर आश्रित होने की जगह आत्मनिर्भर होना चाहिए। सभी को सोच और नजरिया बदलने की जरूरत है। महिला आरक्षी अन्नू सिंह ने 1090, 1098, घरेलू हिंसा के लिए 181, रेलवे सेवा के लिए 182, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आदि के बारे में बताया। डॉ. कार्तिकेय ने छात्राओं को स्वच्छता से होने वाले फायदे के बारे में बताते हुए मौसमी बीमारियों आदि के बारे में जानकारी दी। प्रबंधक अजय प्रताप यादव ने कहा कि अच्छी शिक्षा हासिल करते हुए ईमानदारी से खूब धन अर्जित किया जा सकता है। आर्थिक संपन्नता के लिए वर्तमान को अच्छा बनाने की जरूरत है। पुलिस की पाठशाला में नीरू, वंदना, प्रिया, प्रीति, नेहा कन्नौजिया आदि ने दहेज हत्या पर आधारित नाट्य मंचन किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि और प्रबंधक अजय प्रताप यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्चन किया। रीना, ज्योति, नेहा ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर एसआई अरविंद राय, सुनील, प्रमोद सिंह, सुषमा राय, प्रसेनजीत, अरविंद यादव, रंजना यादव, चंदा, नन्हें कुमार गौतम, महाजन प्रसाद, रमाशंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोलीं छात्राएं
अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत पुलिस की पाठशाला में बहुत कुछ जानकारियां मिली हैं। इस तरह के कार्यक्रम अक्सर होने चाहिए। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वंदना चौबे
महिलाओं को आत्मसबल बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम प्रशंसनीय है। जो कारगर साबित होगी। सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर और योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं थी। इस जानकारी को परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ साझा करूंगी।
- निशा यादव

स्कूली बैग, हेयर पिन, पेन आदि से भी स्वयं का बचाव किया जा सकता है। सूनसान रास्तों पर भय लगता था। लेकिन इनसे बचाव और कानून की व्यवस्था के बारे में मिली जानकारी से मन को मजबूती मिली है। इसके लिए अमर उजाला के चलाए जा रही मुहिम प्रशंसनीय है।

- आकांक्षा शर्मा

अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला है। पुलिस अधिकारियों से जो जानकारियां मिली हैं, वे काफी उपयोगी हैंं। जागरुकता के अभाव में हमलोग अपने को कमजोर महसूस करते हैं। जानकारी हासिल होने पर आत्मबल बढ़ा है।
- अंकू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed