{"_id":"6af367ed3768be1b8d0db719","slug":"festive-crowds-lead-to-traffic-jams-on-city-streets-vehicles-left-crawling-deoria-news-c-208-1-deo1009-196360-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: त्योहारी भीड़ से शहर की सड़कों पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: त्योहारी भीड़ से शहर की सड़कों पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
शहर में जाम में फंसे वाहन, स्रोत : संवाद
देवरिया। त्योहारी सीजन में बाजारों की भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मंगलवार को प्रमुख सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा। वाहन रेंगते रहे और लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लगा।
सिविल लाइंस, मालवीय रोड और मोतीलाल रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों और बाहर से घर लौटने वालों की बढ़ती आवाजाही से सड़कों पर दबाव बढ़ गया। वहीं, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और बाजारों में उमड़ी भीड़ ने आवागमन को और मुश्किल बना दिया।
सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई थी। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने के साथ प्रमुख चौराहों और बाजार की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम में फंसने से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और जरूरी काम से निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। पैदल चलने वालों को भी सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
राहगीर राकेश मणि और वागीश ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों के आसपास यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाने चाहिए। प्रमुख मार्गों पर यातायात कर्मियों की तैनाती और बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगने से लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।