फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fell in love with sister's friend, now fighting for marriage

Deoria News: बहन की सहेली से किया प्यार, अब शादी के लिए कर रहा तकरार

Sat, 20 Jul 2024 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fell in love with sister's friend, now fighting for marriage
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से एक गांव का युवक करने लगा प्यार
विज्ञापन


- युवती को दे रहा धमकी, हमारी नहीं बनी तो किसी और की दुल्हन नहीं बनने दूंगा

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर समुदाय के एक युवक ने बहन की सहेली से पहले प्यार किया और फिर उसे अपने जाल में फंसाकर उससे जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर वह युवती के घरवालों से मोबाइल फोन पर तकरार भी कर रहा है। इतना ही नहीं युवती की जब भी कहीं शादी तय हो रही है। युवक वहां पहुंचकर शादी तोड़ दे रहा है। उसने धमकी दी है कि अगर मेरी दुल्हन नहीं बनी तो तुम्हें किसी की दुल्हन नहीं बनने दूंगा। पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकी पुलिस से गुहार लगाई है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की पड़ोस के एक गांव में गैर समुदाय की एक युवती से दोस्ती थी। इसके चलते दोनों सहेलियां एक साल से एक दूसरे के घर आया-जाया करती थीं। इसी बीच गैर समुदाय की युवती के भाई ने बहन की सहेली को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि सहेली के माध्यम से युवक ने उसका मोबाइल फोन नंबर भी ले लिया और युवती से बातचीत करने लगा। दोनों में जब नजदीकियां बढ़ती गईं तो युवक ने युवती के कुछ फोटो भी मोबाइल फोन से ले लिए।
विज्ञापन

अब जब युवती की शादी कहीं और तय हो रही है, तो आरोपी युवक उसकी ससुराल पहुंचकर अपने को युवती का प्रेमी बताकर उसके साथ अपना फोटो भी दिखा दे रहा है, जिससे युवती की दो-दो बार शादी टूट गई है। अब युवक-युवती के घरवालों के पास फोन कर उन्हें धमका रहा है और गालियां भी दे रहा है। युवक अंतरजातीय शादी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इसमें युवक के घरवाले भी सहयोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़िता तहरीर दे। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed