{"_id":"580a4adb4f1c1b434b7051b8","slug":"fee-hikes-uproar-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ोतरी को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ोतरी को लेकर हंगामा
देवरिया
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपर में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर सड़क जाम करते पब्लिक स्कूल के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र फीस बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को सड़क पर उतर गए। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाया। करीब आधे घंटे तक रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग जाम रखा।
छात्रों ने बताया कि सीबीएसई पैटर्न से कक्षा नवीं के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म भराया जा रहा था। जबरन सात हजार रुपये फीस वसूली जा रही है। फीस नहीं देने पर नाम काटने से धमकी दी गई। अन्य स्कूलों में एक हजार रुपये लिए जा रहे हैं।
शुक्रवार सुबह दस बजे छात्रों से फीस जमा करने को कहा गया। छात्रों ने अधिक रुपया लेने का विरोध जताया तो स्कूल प्रशासन ने धमकी दी। छात्र सड़क पर उतर गए। प्रधानाचार्य और शिक्षक छात्रों के मान-मनौव्वल में जुट गए।
विज्ञापन
उन्हें समझाबुझा कर परिसर के अंदर पहुंचाया गया और स्कूल के मुख्य गेट को बंद कर दिया। प्रबंधक रौशन जायसवाल ने कहा कि कुछ छात्रों ने बेवजह हंगामा किया। अवैध फीस वसूली की बात निराधार है।