{"_id":"699df8213f5c710f4e050597","slug":"favourable-weather-relief-for-crops-and-horticulture-deoria-news-c-227-1-sdn1035-154111-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मौसम अनुकूल, फसलों व बागवानी के लिए राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मौसम अनुकूल, फसलों व बागवानी के लिए राहत
Wed, 25 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसमी हालात फिलहाल फसलों और बागवानी के लिहाज से अनुकूल बने हुए हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गेहूं, सरसों और अन्य खरीफ फसलें तथा बागवानी के लिए वर्तमान मौसम लाभकारी है।
डॉ. मिश्र ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा सामान्य गति से पश्चिम की ओर चलेगी और तापमान औसत से अधिक रहेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम में गेहूं और सरसों की फसल सुचारू रूप से बढ़ रही है। बागवानों के लिए भी यह समय फलदार और सब्जियों के पौधों की वृद्धि के लिए अनुकूल है। इस मौसम में बागवानी के कार्य समय पर करें।