फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fault in main line, power supply stopped for nine hours

Deoria News: मेन लाइन में फाॅल्ट, नाै घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 22 Mar 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fault in main line, power supply stopped for nine hours
तरकुलवा। शनिवार दोपहर में हवा के साथ हुई तेज बारिश से तरकुलवा बिजली घर की में लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे क्षेत्र के लगभग 450 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 9 घंटे तक ठप रही। ईद के त्योहार पर बिजली दगा दे गई, जिससे लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। शाम की करीब 7:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कसया में मेन लाइन में फाल्ट हो गया था, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। 33/11 केवी तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। जिससे इस उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, पथरदेवा, गढ़ारामपुर और बंजरिया फीडरों के माध्यम से तरकुलवा, गढ़रामपुर, मुंडेराबाबू, सोनहुला रामनगर, कंचनपुर, पथरदेवा, बंजरिया, गुलहरिया, महुआपटन आदि कस्बों सहित लगभग 450 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार को ईद का त्योहार होने के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था, इस बीच दिन के लगभग 10:30 बजे के करीब हवा के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान उपकेंद्र की 33 केवी मेन लाइन में कसया के पास फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

अभी बिजलीकर्मचारी फॉल्ट को ढूंढने की तैयारी कर रहे थे कि दोपहर 1:15 बजे के करीब हवा के साथ तेज बारिश होने लगी। जब 2 बजे के करीब बारिश बंद हुई तो बिजली कर्मियों ने फॉल्ट ढूंढना शुरू किया। फाल्ट को ठीक कर शाम 7:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता लवलेश सिंह ने बताया कि मेन लाइन में कसया के पास फॉल्ट हो गया था, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed