{"_id":"60e0a6948ebc3ed78150ce1f","slug":"fault-in-main-line-12-hours-power-cut-deoria-news-gkp400548929","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन लाइन में आई खराबी, शहर 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन लाइन में आई खराबी, शहर 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेन लाइन में आई खराबी, शहर 12 घंटे गुल रही बिजली
देवरिया। शहर के मेहड़ा पुरवां स्थित विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन का केबल खराब होने के कारण शहर के कई मोहल्लों और गांवों की बिजली शनिवार की सुबह से करीब 12 घंटे तक गुल रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को गर्मी के मौसम दोहरी मार झेलनी पड़ी। कई जगहों पर पानी के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहर के मेहड़ा पुरवा बिजली उपकेंद्र से 300 गांव और शहर का रामगुलाम टोला, भीखमपुर रोड, सिंधी मिल कालोनी, गायत्री पुरम जुड़े हुए हैं। सुबह करीब 4 बजे अचानक मेन लाइन में खराबी आने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों को पेट्रोलिंग के जरिए पता चला कि रेलवे लाइन पुरवा के पास केबल फाल्ट है। इसके बाद उसको ठीक करने में करीब 12 घंटे का समय लग गया। शाम को बिजली आपूूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही बिजली गुल होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ नवदीप सिंह ने बताया कि मेन लाइन में खराबी आने के कारण आपूर्ति ठप रही है। फाल्ट केबल को ठीक कर लिया गया है। आपूूर्ति बहाल कर दी गई है।