फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father-son sent to jail in rampage

होटल पर मारपीट में पुलिस ने पिता-पुत्र को भेजा जेल

Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
father-son sent to jail in rampage
होटल पर मारपीट में पुलिस ने पिता-पुत्र को भेजा जेल
विज्ञापन

सलेमपुर। पैसे के लेनदेन में नौ दिन पूर्व होटल पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दुकानदार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। कई लोगों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव के एक होटल पर 29 मई की रात एक व्यक्ति मटन लाने गया था। वहां पैसे के लेनदेन में कहासुनी होने लगी और मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को बुलाकर पूछताछ की। बुधवार देर रात दुकानदार ओमप्रकाश प्रजापति व उनके बेटे उमेश प्रजापति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों का मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया। दुकानदार के परिजनों का आरोप है कि मटन लेने के बाद वह व्यक्ति पैसा नहीं दे रहा था। उसी ने विवाद किया था। हम लोगों को फंसाने के के लिए साजिश हुई है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि मनिहारी गांव निवासी पंकज उपाध्याय की तहरीर पर उमेश व उनके पिता ओम प्रकाश प्रजापति के खिलाफ मारपीट, धमकी देने व गैरइरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed