फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   father shot down son

पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे को मारी गोली

Thu, 24 Sep 2020 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
father shot down son
पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे को मारी गोली
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के नूनखार के खजुरी गांव में मामूली बात से नाराज पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर गोली चला दी। गोली बेटे के हाथ में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहा कब्जे में ले लिया। आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गया है। घायल का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया गया।
नूनखार के खजुरी निवासी बुजुर्ग युसूफ के नाम से दोनाली लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह उसका बेटा अयूब (50) दरवाजे पर बारिश का पानी बहा रहा था। इसी बीच किसी बात से नाराज युसूफ ने बंदूक से खिड़की के रास्ते अयूब पर गोली चलाई। गोली का छर्रा छिटक कर अयूब के दाहिने हाथ में लग गया। वह जमीन पर गिर पड़ा। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने असलहे को कब्जे में ले लिया। युसूफ घर छोड़कर फरार है। परिवार वालों का कहना है कि युसूफ की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

एसओ जितेंद्र तिवारी ने बताया कि असलहा कब्जे में ले लिया गया है। आरोपित घर पर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed