फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father ill success of daughters 'new life'

बेटियों की कामयाबी से बीमार बाप को ‘नवजीवन’

Wed, 23 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 23 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Father ill success of daughters 'new life'
बेटियों की कामयाबी से बीमार बाप को ‘नवजीवन’। - फोटो : getty
नवरंग के सृजन से तस्वीर बदल जाती है 
विज्ञापन

हाैसले इरादों में तब्दील हो जाएं तो तकदीर बदल जाती है 
ये लाइनें अभाव में रहकर लक्ष्य को पानेे वाली देसही देवरिया की दो बेटियों की कहानी को चरितार्थ करती हैं। 


बीमारी और आशाओं से टूट चुके चंद्रभान सिंह के लिए यह होली, रंग-गुलाल और गुझियों की मिठास को दोगुना कर दिया है। और हो भी न क्यूं, दरअसल उनकी दो बेटियों का चयन सीमा सुरक्षा बल में हुआ है। प्रतिभावान बेटियों में मझली बेटी ड्राइविंग करेगी तो छोटी बेटी टेलरिंग का काम करेगी। 
देसही देवरिया के जिगनी राजा निवासी चंद्रभान सिंह की चार संतान में दोनों बेटियां शुरू से ही प्रतिभावान रही हैं। गुर्देे के इलाज में सब कुछ गवां चुके चंद्रभान सिंह का बेटा अविनाश सिंह जेसीबी चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। उनका अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान नई दिल्ली में इलाज चल रहा है। मझली बेटी प्रियंका स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रही है इसका चयन ड्राइविंग पद के लिए हुआ है। इसके साथ ही उसे मंडल स्तर की एथलेटिक का खिताब भी मिला चुका है।
विज्ञापन


प्रियंका ने पिछले वर्ष ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया। बीएसएफ से चालक की जगह निकली तो ड्राइविंग ट्रेड के लिए आवेदन कर दिया। दो चक्रो की परीक्षा में प्रियंका का चयन हो गया। छोटी बेटी विनिता इंटर की परीक्षा दे चुकी है। लिखित और शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद दोनों बहनों के हौसले बुलंद हैं, धुन की पक्की दोनों बेटियों ने बताया कि रुपये की तंगी तो आई लेकिन मां-बाप के आर्शीवाद से इस मुकाम पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed