फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Father and son attacked with sharp weapons

Deoria News: पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 14 Oct 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked with sharp weapons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के महुई पांडेय गांव में आंधी-बारिश में गिरे पेड़ को लेकर सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। एक घायल को डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट में घायल होने का आरोप लगाया है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, महुई पांडेय गांव निवासी रामछपित यादव (65) और जगदंबा यादव (63) के बीच सुबह गिरे पेड़ों को लेकर विवाद शुरू हुआ।
विज्ञापन

रामछपित पक्ष का आरोप है कि पटीदारों ने गोलबंद होकर उन पर हमला कर दिया। हमले में धारदार हथियार से सिर और पैर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने बेटा रमेश यादव (38) आया तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि पिता-पुत्र पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed