{"_id":"6587239a02ced08b3806eedf","slug":"fatehpur-mass-murder-number-of-named-accused-may-increase-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-15717-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड : बढ़ सकती है नामजद आरोपियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड : बढ़ सकती है नामजद आरोपियों की संख्या
Sat, 23 Dec 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड में नामजद आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों का नाम सामने लाने के लिए गिरफ्तार लोगों के संपर्क में रहने वालों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने घटना के 80 दिन बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसके बाद मामले में फिर सरगर्मी बढ़ गई है।
दो अक्टूबर को फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद सत्यप्रकाश दूबे समेत परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 27 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया। इसमें से 21 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अब भी अधिकांश आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास करने के अलावा घटना में शामिल अन्य लोगों का नाम सामने लाने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, जेल में बंद आरोपियों से घटना के दिन मोबाइल पर बात करने वालों से पूछताछ की जाएगी। उधर, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तैयार रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसके अलावा मामले में आरोपी पक्ष का मकान सरकारी जमीन पर होने को लेकर चल रहे केस में जल्द फैसला आ सकता है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है।