फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Fasting women will offer prayers to the setting sun.

Deoria News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Mon, 27 Oct 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fasting women will offer prayers to the setting sun.
भाटपाररानी। नगर व क्षेत्र में सोमवार को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए नगर सहित ग्रामीण अंचलों के चौराहों और बाजारों में रविवार को पूरे दिन सूर्य को अर्घ्य देने वाले समस्त फलों की खरीदारी के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे आवागमन में लोगों को पूरे दिन कठिनाई उठानी पड़ी। भाटपाररानी नगर में डूबते सूर्य को रानी पोखरा, सोहनपार पोखरा, थाना गेट स्थित पोखरे सहित अनेक छोटे-छोटे तालाबों पर महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विदा करेंगी। ग्रामीण अंचलों में छोटी गंडक और खनुवा नदी के किनारे बनकटा शंभू केहूनियां, धर्मखोर करण, खैराट, सरया, कुकुर घाटी, मदन चक, मलह चक, चनुकी आदि जगहों पर नदी के किनारे बने छठ घाटों पर महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर विदा करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed