फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers will not be deprived of Samman Nidhi

Deoria News: सम्मान निधि से वंचित नहीं होंगे किसान, गांव में होगा हर कागजी समस्याओं का समाधान

Wed, 10 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not be deprived of Samman Nidhi
किसान सम्मान निधि के लिए चलाया जाएगा पीएम किसान संतृप्तिकरण महा अभियान
विज्ञापन

22 मई से 10 जून तक पंचायत भवनों पर लगाए जाएंगे कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जनपद के 47 लाख आठ हजार किसान वर्तमान में लाभांवित हो रहे हैं। परंतु अभी भी कुछ किसान इस योजना के लाभ से वंचित हैं। इसमें किसी का पंजीकरण नहीं है तो किसी का तहसील, जनपद या राज्य स्तर पर डाटा लंबित है। भूलेख अवशेष, बैंक खाता आधार से लिंक न होने, पूर्व में गलत तरीके से अपात्र श्रेणी में फीडिंग होने आदि कमियों के चलते योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन खामियों को दूर कराने के लिए पीएम किसान संतृप्तिकरण महा अभियान चलाया जाएगा। 22 मई से 10 जून तक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। जहां कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, इंडियन पोस्टल बैंक तथा स्थानीय जन सेवा केंद्र के कर्मी समस्या का समाधान करेंगे। कैंप से पूर्व 20 मई तक समस्त ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से ऐसे किसानों को चिह्नित किया जाएगा जो कि योजना के लाभ से वंचित हैं। डोर टू डोर सर्वे ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत स्तरीय पंचायत सहायक, रोजगार सेवक एवं तकनीकी सहायक कृषि के माध्यम से किया जाएगा। मौके पर कृषकों को ग्राम पंचायत में कैंप तिथि से भी अवगत कराया जाएगा। कैंप तिथि पर संबंधित कृषक अपने आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति, खतौनी की प्रति तथा घोषणा पत्र के साथ उपस्थित होकर कमी को दूर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed