फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers' Union and performed by mahila shakti

किसान यूनियन और महिला शक्ति ने प्रदर्शन किया

Tue, 02 Aug 2016 10:31 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 02 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers' Union and performed by mahila shakti
किसान यूनियन और महिला एकता शक्ति ने तहसील में आवाज बुलंद की। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। किसान और महिलाओं की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन और महिला एकता शक्ति ने तहसील में आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने तहसील प्रशासन पर किसानों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं महिला एकता शक्ति ने महिला उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान किसान यूनियन ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को सूखे का मुआवजा नहीं मिला। रुद्रपुर में किसानों की स्थिति बदहाल बनी है। कई बार घोषणा करने के बाद भी किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा। यदि प्रदेश सरकार को किसानों को सूखा राहत का धन नहीं देना था तो किसानों को उम्मीद क्यो जगाया। खतौनी पर नाम दर्ज कराने के लिए धन उगाही की जा रही है।
विज्ञापन


तहसील में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। महिला एकता शक्ति की अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने कहा कि तिवई गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। तहसील में महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। कच्ची शराब को लेकर महिलाएं एकजुट होकर विरोध कर रही है। गांव क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गांव गांव जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो महिलाएं सड़क पर उतरेगी। उन्होंने एसडीएम को पत्रक देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बासुदेव, बृजेश, भोला, सुनीता, श्रवण, श्यामा देवी, प्रेमशीला, नैनपती, इंद्रदेव, सरिता, बबिता , सुधा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed