फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers stopped the work of installing pillars of Forest Department, protest

Deoria News: वन विभाग का पिलर लगाने का काम किसानों ने रोका, प्रदर्शन

Mon, 25 Nov 2024 06:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Nov 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of installing pillars of Forest Department, protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। वन विभाग की ओर से दोगारी बांध के किनारे पौधरोपण के लिए लगाए जा रहे पिलर व तार को किसानों ने अपनी भूमि होने का हवाला देकर रविवार को रोक दिया। इसके बाद नाराज किसानों ने बंधे पर प्रदर्शन भी किया।
जानकारी पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने लोगों को शांत कराया। किसानों ने कहा कि बिना मुआवजा मिले किसी भी हाल में कार्य नहीं होने देंगे। दोगारी, राजमल, पटनेजी गांव के किसानों के मुताबिक तकरीबन पचास वर्ष पहले दोगारी राजमल बंधे का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

जिसमें किसानों की भूमि समाहित है। बदले में आज तक किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिला है। इधर वन विभाग वर्तमान बांध की चौड़ाई से बीस कड़ी अधिक दोनों तरफ किसानों की भूमि में पिलर लगा पौधरोपण के लिए जगह बनाना चाह रहा है। जानकारी पर पहुंचे किसानों ने कार्य को रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख वन दरोगा अनिल सिंह ने कार्य रुकने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी सलेमपुर को दी। मौके पर पहुंच प्रदर्शन कर रहे किसानों को शांत कराया। उन्होंने कहा कि बाढ़ खण्ड के द्वारा पिलर लगाने की अनुमति मिली है। इस पर किसानों ने कहा कि इससे संबंधित लिखित आदेश दिखाइए। आरोप है वह नहीं दिखा सके। किसानों के तेवर देख बाढ़ खंड के अभियंता से फोन पर बात किया। इस दौरान अभियंता ने कहा कि मेरे तरफ से कोई अनुमति नहीं दी गई है। वनक्षेत्राधिकारी गौतम कुमार मौर्य ने बताया कि किसानों द्वारा लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। बीस मीटर में पिलर लगाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed