{"_id":"648b521bf83dbc556c0701f4","slug":"farmers-son-became-lieutenant-a-wave-of-happiness-in-the-area-deoria-news-c-7-1-208499-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया स्वागत, यश मिश्र ने बढ़ाया मान
देवरिया। सदर ब्लॉक के पिपरा मिश्र निवासी किसान ओमप्रकाश मिश्र के बेटे यश मिश्र ने लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बृहस्पतिवार को लेफ्टिनेंट बनकर आने पर सदर रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। यहां से वह सिद्ध पीठ बारीपुर मंदिर तक एक दर्जन चारपहिया और दो दर्जन दोपहिया वाहनों के जत्था के साथ बारी पुर मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के पीठाधीश्वर गोपाल दास ने पूजन-अर्चन के बाद माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मंदिर से गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने लाल को हाथोंहाथ लिया। यश शुरू से ही बड़े ही मिलनसार हैं। उनकी दसवीं की पढ़ाई बीएन सेंट्रल पब्लिक स्कूल देवरिया और इंटर की शिक्षा गोरखपुर, बीटेक की पढ़ाई आजमगढ़ से 2022 में पूरी की है। यश ने सीडीएस परीक्षा पास की। इसके बाद दस जून को इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में आर्मी चीफ मनोज कुमार पांडेय ने बैज लगाकर सादे समारोह में स्वागत किया। समारोह में यश के माता पिता और बहने उपस्थित रहीं। सदर रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों में भूपेंद्र उपाध्याय, पप्पू चतुर्वेदी, मंटू मिश्र, दिवाकर मिश्र, शरद उपाध्याय, वीरेंद्र मिश्र, विपुल उपाध्याय, भोलू यादव, मंटू पहलवान, धर्मेंद्र यादव, राहुल गुप्ता और आकाश आदि शामिल थे।