{"_id":"6913866042709fc9b10e6e67","slug":"farmers-queued-up-at-the-committee-since-morning-failed-to-get-fertilizer-and-returned-disappointed-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-167670-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समिति पर सुबह से लगी कतार, खाद नहीं मिली, निराश लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समिति पर सुबह से लगी कतार, खाद नहीं मिली, निराश लौटे किसान
Wed, 12 Nov 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सोहनपुर। यूपी कोऑपरेटिव पीसीएफ सेवा केंद्र बनकटिया दूबे में खाद पहुंचने की सूचना पर मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। उपेक्षा से कम खाद आने के कारण कई किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
किसानों को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि यूपी कोऑपरेटिव पीसीएफ सेवा केंद्र बनकटिया दूबे स्थित गोदाम पर वितरण के लिए खाद आ गई है। इस सूचना पर किसानों की भीड़ खाद लेने के लिए कोऑपरेटिव के गोदाम पर पहुंच गई। कतार लगाए किसानों का कहना था कि सुबह से आने के बाद दोपहर तक नंबर नहीं आया है।
कुछ लोगों को मिली भगत करके आसानी से कई बोरी खाद दिया जा रहा है। वहीं क्षेत्र की समितियां सोहनपुर, नोनार पांडेय, बनकटिया दूबे आदि में डीएपी उपलब्ध नहीं है। बाजार में निजी दुकानों पर मिल रही डीएपी महंगी है जिससे किसानों की खेती की लागत बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
इसी तरह खाद की परेशानी बरकरार रही तो फसल की बुआई में देरी हो सकती है तथा उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।
इस दौरान शारदा प्रसाद, शिवकुमार, तुषार, चंदन कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि जिन समितियों ने खाद उपलब्ध नहीं है जल्द उपलब्ध कराया जा रहा है।