फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers can take advantage by joining cooperative banks and B-PACS

Deoria News: सहकारी बैंक व बी-पैक्स से जुड़कर लाभ उठाएं किसान

Fri, 17 Jan 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers can take advantage by joining cooperative banks and B-PACS
देवरिया। कसया-देवरिया जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को बैंक के प्रधान कार्यालय पर हुई। इसमें कार्य व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक कराने का निर्णय भी लिया गया। प्रबंध कमेटी के सभापति रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि सहकार से समृद्धि योजना को साकार करने के लिए जिला सहकारी बैंक लगातार ऋण वितरण को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कृषक सदस्यों व लोगों से कहा कि वह बैंक शाखाओं एवं बी-पैक्स से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर लाभ उठाएं। बैंक के सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्यारेलाल ने कहा कि बैंक की ओर से कुशीनगर जिले की 139 बी-पैक्स एवं देवरिया जिले की 139 बी-पैक्स, यानी कुल 278 बी-पैक्स की ऋण सीमा स्वीकृत कर तीन प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से कृषक सदस्यों को 55 करोड़ रुपये, अल्पकालीन कृषि ऋण एवं 11 वेतनभोगी समितियों के माध्यम से आठ करोड़ रुपये ऋण, ओवर ड्राफ्ट के माध्यम से सात करोड़ रुपये, जमाकर्ताओं को उनकी सावधि जमा धनराशि के सापेक्ष सात करोड़ रुपये, कैश एंड उर्वरक ऋण मद में 67 करोड़ रुपये ऋण वितरित किया गया है।,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed