फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers adamant on increasing compensation, said- will not give land at low price

Deoria News: मुआवजा बढ़ाने पर अड़े किसान, कहा-कम कीमत पर नहीं देंगे जमीन

Thu, 24 Oct 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on increasing compensation, said- will not give land at low price
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला मुख्यालय पर बनने वाले बाईपास से प्रभावित किसानों का क्रमिक अनशन व धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सलेमपुर में आंदोलन कल से शुरू होगा। शहर के पड़री चौराहे पर भाकियू पूर्वी उत्तर प्रदेश के सचिव विनोद गुप्ता ने किसानों के धरना का नेतृत्व किया। वहीं बैतालपुर बरारी मोड़ पर भी धरना जारी रहा। पड़री चौराहे पर किसानों ने जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों को संबोधित करते हुए विनोद गुप्ता ने कहा कि किसान सरकार की किसी भी परियोजना में बाधा नहीं बनना चाहते, वह यह चाहते हैं कि भूमि अधिग्रहण कानून का पालन हो। मगर सरकार जमीन को औने पौने दामों पर मुआवजा देकर जबरन अधिग्रहण करना चाहती है। किसानों को अपने आंदोलन को तेज करने की जरूरत है सरकार को एक न एक दिन किसानों के आगे झुकना पड़ेगा।
विज्ञापन

भाकियू जिला संयोजक सदानंद यादव ने कहा कि बहुत ही परिश्रम करके भीमपुर, बरारी, भगवतीपुर के किसानों ने अपना आशियाना खड़ा किया है, लेकिन 35 से 40 मकानों, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के तोड़ते हुए फोरलेन की सड़क निकाली जा रही है। अध्यक्षता कर रहे राजनाथ यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसान अब धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं और किसानों की समझ में आ रहा है कि सरकार हमारी जमीन लेकर हमें उचित मुआवजा नहीं देगी। बरहज के पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने किसानों के आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, संजय सिंह, नूर आलम खान, लल्लन यादव, राजन कुमार, विनोद यादव, जय प्रकाश सिंह, सुधीर चौहान समेत सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। उधर, बैतालपुर बरारी मोड़ पर एनएच 727ए देवरिया बाईपास से प्रभावित किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर बुधवार को भी धरना जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कृष्ण कांत त्रिपाठी ने किया। भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने कहा कि जिला प्रशासन एवं सरकार ने किसानों के आंदोलन को गम्भीरता से नहीं ले रही है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं।

सरकार व जिला प्रशासन किसानों की मांगों को लेकर गम्भीरता नहीं दिखाई तो किसान रेलवे ट्रैक पर बैठने को मजबूर होंगे। धरने में एसएस अंसारी, भाकियू जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रदेव सिंह, अजय मणि त्रिपाठी, लाल प्रताप सिंह, राकेश कुमार यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, मुन्ना यादव, रामनक्षत्र प्रजापति, दीनानाथ, संजय मणि त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed