फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmers adamant on fair compensation for land, delegation to meet Sadar MP today

Deoria News: जमीन के उचित मुआवजे पर अड़े किसान, सदर सासंद से आज मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Mon, 28 Oct 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on fair compensation for land, delegation to meet Sadar MP today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया बाईपास एवं सलेमपुर नवलपुर बाईपास से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन एवं भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में पड़री चौराहे पर एवं बैतालपुर बरारी मोड़ पर चल रहा धरना रविवार को छठवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने जमीन के उचित मुआवजे की मांग की। पड़री चौराहे पर चल रहे धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि 28 अक्तूबर को देवरिया सदर के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को भारतीय किसान यूनियन एवं भूमि बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े आंदोलनकारी किसानों द्वारा मिलकर एनएच 727ए देवरिया बाईपास व 727बी सलेमपुर नवलपुर बाईपास से जुड़े 11 सूत्रीय ज्ञापन को सौंपा जाएगा। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य सुग्रीव मिश्रा, भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही, विनय सिंह सैंथवार, जिला संयोजक सदानंद यादव, श्यामदेव राय, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य राजनाथ यादव, अजय सिंह, सुधीर चौहान, मधुसूदन यादव, लल्लन यादव, सुधीर चौहान, हरेंद्र सिंह, इस्राफील अंसारी, संजय सिंह, सुरेश मिश्र, गोविंद सिंह, शिवाजी चौहान आदि उपस्थित रहे।

बैतालपुर बरारी मोड़ पर किसानों का धरना जारी
बैतालपुर बरारी मोड़ पर चल रहे धरना की अध्यक्षता किसान कांग्रेस सेल के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं प्रभावित किसान सुयश मणि त्रिपाठी ने की। सुयश मणि त्रिपाठी, अजय मणि त्रिपाठी, कृष्ण कांत त्रिपाठी, संजय मणि, धर्मेंद्र पांडेय, सत्याग्रह सरोज, सुशील मानव, उत्तेज मिश्रा, जयशंकर मणि, तिलोकी जायसवाल, जेपी जायसवाल, लालमन यादव, विशाल मणि, रामकृपाल, अमरेंद्र मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed