फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Farmer dies after falling into water filled pit, family members cry and feel bad

Deoria News: पानी भरे गड्ढे में गिरने से किसान की मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

Tue, 23 Jul 2024 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after falling into water filled pit, family members cry and feel bad
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के परसिया-सांडा में रविवार की शाम को पानी भरे गड्ढे में गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के परसिया-सांडा गांव के रहने वाले हरिहर यादव (64) पुत्र स्व. वंशराज किसान थे, खेती बारी कर परिवार की जीविका चलाते थे। रविवार की शाम को टहलते हुए अपने खेत की तरफ गए थे। खेत से लौटते समय बरसात के पानी भरे एक गड्ढे में वह गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गयी। गड्ढे में औंधे मुंह गिरा हुआ उनका शव देखकर खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने देखकर शोर मचाया। इस संबंध में गौरीबाजार थानाध्यक्ष डीके मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति की पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed