{"_id":"6201755ba0d3201bfa375955","slug":"farmer-died-accident-deoria-news-gkp42621952","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया-बरहज मार्ग पर हादसे में किसान की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया-बरहज मार्ग पर हादसे में किसान की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया-बरहज मार्ग पर हादसे में किसान की मौत, परिवार में कोहराम
देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट से किसान घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली के सोनूघाट निवासी खूबलाल पासवान (57) खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार की दोपहर रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम बाइक से लौट रहे थे। देवरिया-बरहज मार्ग पर बरौली गांव के पास किसी वाहन की चपेट से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पॉकेट से मिले मोबाइल फोन के जरिए लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही घर के लोग अस्पताल पहुंचे। खूब लाल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुुरा हाल है। दूसरी तरफ, वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। भलुअनी एसओ मुकेश मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।