फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Family waiting for dead body of young man who went to earn in Gulf country

Deoria News: खाड़ी देश कमाने गए युवक के शव आने का इंतजार कर रहा परिवार

Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Family waiting for dead body of young man who went to earn in Gulf country
बरहज। भलुअनी क्षेत्र के एकडंगा निवासी रामविनय चौहान की तीन जुलाई को सऊदी में मौत हो गई। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव मंगाने के लिए गुहार लगाई है। हालांकि 22 दिन बाद भी शव गांव नहीं पहुंच सका है। रामविनय परिवार की माली हालत सुधारने के लिए लोगों से कर्ज लेकर कमाने विदेश गए थे। जहां उनकी मौत हो गई। पत्नी ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह सहित उच्चाधिकारियों से शव मंगवाने की गुहार लगाई है। हालांकि डीएम ने 11 जुलाई को विदेश मंत्रालय को शव मंगवाने के लिए पत्र लिखा था। रीता देवी का कहना है कि सास-ससुर की पहले ही मौत हो चुकी है। घर पर मेरे अलावा तीन छोटी पुत्री और एक पुत्र हैं। पति के शव के इंतजार में परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed