फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   family of shree ram disturbed after death of three persons in accident

संतकबीर नगर में सड़क हादसे में बहू और दो मासूम नातियों की मौत से उजड़ा श्रीराम का कुनबा

Sun, 23 May 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
family of shree ram disturbed after death of three persons in accident
संतकबीर नगर में सड़क हादसे में बहू और दो मासूम नातियों की मौत से उजड़ा श्रीराम का कुनबा
विज्ञापन

रुद्रपुर/एकौना। संतकबीर नगर जिले के बगहिया स्थित पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह छह बजे सड़क हादसे में पिकअप में सवार दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से रुद्रपुर के मांगाकोरड़ गांव में कोहराम मचा है। इस हादसे से गांव के श्रीराम के कुनबे की तीसरी पीढ़ी बर्बाद हो गई। बहू, समधन और दो नातियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

मांगा कोरड़ गांव के श्रीराम के चार बेटों में बड़े बेटा का लीवर की बीमारी से मौत हो गई थी। 26 तारीख को ब्रह्मभोज है। तीसरे नंबर का बेटा संधीर पंजाब में गाड़ी चलाता है। भाई के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए वह पिकअप से घर आ रहा था। गाड़ी चला रहे संधीर के साथ गाड़ी में उसकी पत्नी, सास और दो बेटे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगहिया स्थित पेट्रोल पंप के पास गाड़ी ओवर ब्रिज पर खड़े टैंकर से टकरा गई। घटना स्थल पर ही सलेमपुर थाना क्षेत्र की घुसरी गांव की सास तारा देवी (60), पत्नी गुड़िया (35) और दो बेटे शनि 10 और सात वर्षीय अभिमन्यु की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी चला रहा संधीर गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज संतकबीर नगर के जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मांगाकोरड़ गांव में पिता श्रीराम गश खाकर गिर गए। बड़े बेटे की मौत का मातम मना रहे पिता दो मासूम नातियों और बहू के नहीं रहने की खबर सुन बदहवास हो गए। संधीर की मां मेवामती का रोकर बुरा हाल है। बहू और दो मासूम नातियों के साथ समधन की मौत की खबर सुनकर वह छाती पीटकर रोने लगीं। दस दिन के अंदर चार मौतों से श्रीराम के कुनबे पर वज्रपात हुआ है। उनका परिवार नियती के इस क्रूर खेल को समझ नहीं पा रहा है। हृदयविदारक घटना से परिवार में चीत्कार मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed