{"_id":"6a4a50951bf411182505eefe","slug":"family-members-met-the-district-magistrate-to-complain-about-removal-of-organs-from-rakesh-s-body-in-venezuela-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वेनेजुएला में राकेश के शव से अंग निकाले जाने का आरोप, डीएम से मिले परिजन; पिता बोले- 'इंसाफ चाहिए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वेनेजुएला में राकेश के शव से अंग निकाले जाने का आरोप, डीएम से मिले परिजन; पिता बोले- 'इंसाफ चाहिए'
Sun, 05 Jul 2026 06:10 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:10 PM IST
सार
राकेश के पिता रामदेव चौहान ने बताया कि डीएम से अनुमति लेकर बेटे के शव को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। राकेश के पिता रामदेव चौहान मुंबई में कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
राकेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भलुअनी क्षेत्र के लंगड़ा बाजार के भगवानपुर टोला के राकेश चौहान की करीब दो माह पहले वेनेजुएला जाते समय पानी के जहाज में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। वेनेजुएला में राकेश के शरीर से कई अंग निकाले जाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है।
विज्ञापन
शनिवार को राकेश के परिवार वाले डीएम मधुसूदन हुल्गी से मिलकर वेनेजुएला और देश में कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा अन्य दस्तावेज सौंपकर कार्रवाई की मांग की। डीएम को दिए गए दस्तावेजों के आधार पर एक्सफिनिटी कंपनी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
भगवानपुर टोला निवासी रामदेव चौहान, बहू रंजना देवी और पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह महत्वपूर्ण कागजात के साथ डीएम से मिलकर एक्सफिनिटी कंपनी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
राकेश के पिता रामदेव चौहान ने बताया कि डीएम से अनुमति लेकर बेटे के शव को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया था। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। राकेश के पिता रामदेव चौहान मुंबई में कारोबार करते हैं। पूरा परिवार मुंबई में रहता है। रामदेव के बड़े बेटे राकेश दूसरी बार एक्सफिनिटी कंपनी की ओर से पानी वाले जहाज से वेनेजुएला रवाना हुए थे।
छह मई को राकेश के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने फोन पर राकेश की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। सात मई को मौत होने की सूचना आई थी। पिता ने बताया कि चार जून को शव गांव लाया गया था।