{"_id":"62a0e811938c125f5f4b009b","slug":"fake-si-arrested-deoria-news-gkp4396818192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली दरोगा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रपुर (देवरिया)। झिरुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के परसा जंगल गांव के रहने वाले नकली दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को वह दरोगा की वर्दी पहन कर इनोवा कार से अपने गांव आया था। वह पिछले तीन माह से पुलिस की वर्दी पहन कर गांव आता जाता रहा। गांव वालों पर रौब जमाने को उसने पुलिस की वर्दी पहन ली।
कोतवाल विजय सिंह ने कहा कि परसा जंगल गांव के रहने वाले रामनगीना प्रसाद (35) के गांव में दरोगा बनकर आने की शिकायत मिली थी। गांव वालों ने बताया कि वह वर्दी पहन कर गांव वालों पर रौब झाड़ता था। उसने तीन माह पहले पुलिस में भर्ती होने की खबर फैलाई थी। बुधवार को वह इनोवा कार से दरोगा की वर्दी पहनकर गांव आया। सूचना मिलने पर झिरूआ चौकी फोर्स पहुंचकर जांच करने लगी। नकली दरोगा से बातचीत में उसकी पोल खुल गई। वह देवरिया में किराए के मकान में रहता है। इनोवा कार का नंबर गाजियाबाद का है। पुलिस को आशंका है कि वह नकली दरोगा बनकर कुछ गलत कार्य कर रहा होगा। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, वह दर्जा आठ पास है। ऐसे में दरोगा बनने की शैक्षिक योग्यता भी उसके पास नहीं है। पुलिस के हत्थे चढ़ने पर वह सकपकाने लगा। कद काठी से कमजोर युवक ने वर्दी पर एक स्टार लगाया है। पुलिस कार सहित उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने कहा कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।