फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Extortion in Deoria

ग्राम प्रधान से बदमाशों ने मांगी पांच लाख रुपये रंगदारी

Fri, 29 Nov 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Extortion in Deoria
ग्राम प्रधान से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी
विज्ञापन

पीड़ित ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के सूरचक गांव प्रधान के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूरचक गांव के प्रधान कमलेश तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। थोड़ी ही देर बाद उसी नंबर से दोबारा फोन कर बदमाशों ने ग्राम प्रधान से समय और स्थान की सूचना बाद में देने की बात कहीं। परेशान ग्राम प्रधान ने शुक्रवार की सुबह थाने में पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस के अनुसार यह नंबर गुजरात के किसी व्यक्ति का है। पुलिस ने उससे फोन कर पूछा तो वह बताया कि कोई फोन नहीं किया है। कई अन्य लोग सहयोगी हैं। संभव है कि उसी में से कोई फोन किया हो। बता दें कि क्षेत्र के 50 हजार रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने क्षेत्र के मठिया चौराहे निवासी व्यापारी योगेश जायसवाल की हत्या कर दी थी। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। नंबर और बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed