फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Excise department conducted raid and recovered 20 litres of raw liquor

Deoria News: आबकारी विभाग ने की छापेमारी, 20 लीटर कच्ची बरामद

Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Excise department conducted raid and recovered 20 litres of raw liquor
तरकुलवा। शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने तरकुलवा और गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पांच ईंट-भट्ठों व कच्ची शराब के कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ईंट भट्ठा मालिकों और कच्ची कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम के सदस्यों ने थाना क्षेत्र के एक गांव में छोटी गंडक नदी के किनारे जमीन के नीचे छिपाए गए 20 लीटर कच्ची शराब को बरामद करने के साथ ही 400 किलो लहन को बरामद कर नष्ट कराया। आबकारी विभाग की टीम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सहायक आबकारी आयुक्त ईआईबी प्रयाग राज राजेश्वर, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक सुधीर सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो मनीष सिंह आदि की संयुक्त टीम ने गौरीबाजार थाना क्षेत्र के महुअवा, लक्ष्मीपुर, सोंहुला रामनगर, मठिया में छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed