फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ex mukhia shot

सोहगरा के पूर्व मुखिया को मारी गोली, गंभीर

Mon, 31 Oct 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
ex mukhia shot
सोहगरा के पूर्व मुखिया को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

सोहगरा के हंसनाथ धाम शिव मंदिर के सामने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा निवासी पूर्व मुखिया बैजनाथ चौधरी को सोमवार को बदमाशों ने हंसनाथ धाम शिव मंदिर के सामने दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने उन्हें पीएचसी गुठनी पहुंचाया। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर टायर जला कर विरोध जताया।
सोहगरा के पूर्व मुखिया बैजनाथ चौधरी किसी काम से गांव स्थित हंसनाथ मंदिर में एक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश पहुंचे। अभी कुछ समझते तभी ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

वहीं, चेकपोस्ट से महज 50 मीटर दूर हुई घटना से नाराज लोगों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद सोहगरा हंसनाथ शिव मंदिर का मुख्य कपाट व बाजार को बंद करा विरोध जताते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने एक नहीं सुनी। सीओ अशोक कुमार आजाद ने बताया कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed