फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ex bhakiu jiladhyaksh name not in voterlist

Deoria News: भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष का वोटरलिस्ट से कटा नाम

Fri, 31 May 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 31 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
ex bhakiu jiladhyaksh name not in voterlist
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनूघाट। सदर ब्लॉक के पिपराचंद्रभान गांव निवासी भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम वोटर लिस्ट से कट जाने का मामला प्रकाश में आया है।
कोतवाली क्षेत्र के भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी देवरिया और मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को फैक्स भेजकर बीएलओ की लापरवाही की लिखित शिकायत की है। शाही का आरोप है कि बीएलओ गांव में कहीं भ्रमण नहीं करती है और न कभी सेंटर पर जाती है। मैं कई बार बीएलओ से संपर्क करने बूथ पर पहुंचा, लेकिन जिले पर बैठक का बहाना कर देती थी। जब मैं मंगलवार को नाम होने और परिवारिजनों के नाम की पर्ची लेने की पेशकश की तो पता चला कि मेरा नाम ही वोटरलिस्ट से गायब मिला। मैंने इसकी तुरंत लिखित सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से फैक्स के माध्यम से दी है। बीएलओ की ओर से मेरे विरोधियों से सांठगांठ कर मेरे राजनीतिक कॅरिअर को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। उक्त बीएलओ को दंडित करने की मांग की है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed