फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Even the police were surprised to see the way the woman's body was cut into pieces and tied.

Deoria News: महिला के टुकड़े-टुकड़े कर जिस तरह शव को बांधा, देखकर पुलिस भी हैरत में

Mon, 02 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Even the police were surprised to see the way the woman's body was cut into pieces and tied.
बरहज। क्षेत्र के जोगिया मोड़ के पास धान के खेत में टुकड़ों मे मिले महिला के शव की पैकिंग देखकर पुलिस भी हैरत में है। शव को पैक करने के लिए इस्तेमाल की गई चादर, गद्दा और ट्रॉली बैग सब कुछ नया है। पैकिंग जिस तरह से की गई, ऐसी पैकिंग नामी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनियां करती हैं। पुलिस का कहना है कि शव को ठिकाने लगाने के लिए बदमाशों ने लंबा सफर तय किया होगा।
विज्ञापन


ऐसी पैकिंग इसीलिए की गई कि शव को लाने के दौरान कहीं चेकिंग का सामना करना पड़े तो पुलिस को ऐसा लगे कि वाहन सवार सामान लेकर जा रहे हैं। पुलिस महिला की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण मान रही है। इस कदर नृशंश हत्या से पुलिस का माथा भी ठनक गया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस मौके पर आने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज छान रही है।
विज्ञापन

जिले में पहली बार इस तरह की घटना हुई है, जिसमें किसी महिला का शव टुकड़े-टुकड़े कर फेंका गया हो। पुलिस की जांच-पड़ताल मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर की जा रही है। महिला का धड़ काट कर इस तरह पैक किया गया था कि गद्दे और चादर में खून के धब्बे तक नहीं दिखाई दे रहे थे। इत्मीनान से कत्ल करने के बाद पहले से नया गद्दा, चादर, तकिया खरीदा गया था, क्योंकि कई तह लगाकर शव को सामान की तरह पैक किया गया था, ताकि किसी को आते जाते समय शक न हो। दोनों ट्राली बैग भी नए थे। इसमें भी बड़े कायदे से पैर काटकर अलग-अलग रखा रखे गए थे। पुलिस को शक है कि शव को इस तरह से चारपहिया वाहन से लाया गया है कि किसी उस पर नजर भी पड़े तो देखने वाला समझ ले कि सामान लेकर जा रहा है। महिला से इतनी खुन्नस बदमाशों की थी कि वे उसे जिंदा नहीं छोड़ना चाह रहे थे। हत्या करने के बाद लंबा सफर तय करने के बाद सुरक्षित ठिकाने पर शव को फेंक दिया गया है। पुलिस को शक है कि किसी ऐसी बात से अनबन थी जो घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को पसंद नहीं थी। इसके कारण महिला की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में गायब महिलाओं और ऑर्केस्ट्रा नर्तकियों की पड़ताल कर रही पुलिस
बरहज। धान के खेत में महिला का टुकड़ों में बंटा शव मिलने के बाद पुलिस पूर्व में गायब महिलाओं और ऑर्केस्ट्रा नर्तकियों की पड़ताल कर रही है। महिला के शव के साथ मिले बैग में जो कपड़े थे वे पार्टी में पहनने वाले लग रहे थे। मामले में स्थानीय पुलिस और एसओजी 34 घंटे बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। महिला का धड़ नीले रंग की नाइटी में बांधकर गद्दे में लपेटकर नायलान की डोरी से बांधा गया था। पुलिस के अनुसार महिला के पास से मिले कपड़े से वह संपन्न परिवार की लग रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष भलुअनी सुशील सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रत्येक बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आ जाएंगे।


दुकान से खरीदा गया गद्दा खोल सकता राज
बरहज। जोगियां मोड़ स्थित पुलिया के पास धान के खेत में गद्दे से लिपटा महिला का धड़ और ट्राली बैग में मिले दोनों कटे पैर की गुत्थी उलझाने में पुलिस जुटी है। पुलिस विभिन्न बिदुओं पर पड़ताल कर रही है। धड़ से लिपटे गद्दे को नया बता रहे हैं, जो जल्द ही किसी दुकान से खरीदा गया है। महिला की नृशंस हत्या का राज खोलने में गद्दा दुकानदार मददगार साबित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed