{"_id":"66f077ca574b7a18710eb224","slug":"even-on-the-third-day-no-trace-was-found-of-the-young-man-and-the-girl-who-jumped-into-the-river-deoria-news-c-208-1-deo1004-135950-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीसरे दिन भी नदी में कूदे युवक व युवती का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीसरे दिन भी नदी में कूदे युवक व युवती का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
- एक दिन के अंतराल में भागलपुर पुल से नदी में कूदे थे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सरयू पर बने पुल से तीन दिन के अंदर एक युवती व एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। युवती जहां प्रेमी से बात करते हुए नदी में कूदी थी। वहीं युवक खुद को उसका प्रेमी बताते हुए साथ जीने व मरने की बात स्टेट पर लिख छलांग लगा दी थी। इस घटना के बाद से एसडीआरएफ, गोताखोर व मछुआरे लगातार नदी खंगाल रहे हैं, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका है। नदी की तेज धारा होने के चलते खोजबीन में काफी परेशानी हो रही थी। यह देख एसडीआरएफ गोरखपुर लौट गई।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल से बृहस्पतिवार को एक 20 वर्षीय युवती मोबाइल से बात करते हुए नदी में छलांग लगा दी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ खोजबीन की, लेकिन शाम तक पता नहीं चल सका। पुलिस अगले दिन युवती की तलाश में नदी में उतरने वाली थी कि एक युवक घर से दवा लेने के बहाने निकाला और सीधा भागलपुर पुल पर पहुंचा। वह कुछ देर तक मोबाइल पर कुछ लिखता रहा। इसके बाद मोबाइल, गमछा आदि रेलिंग पर रख कर नदी में छलांग लगा दी। लोगों की माने तो युवती की शादी परिजनों ने नवंबर में तय कर दी थी। शादी तय हो जाने के बाद युवती परेशान रहने लगी थी।
लोग चर्चा करते हुए पाए गए कि कई इसी की वजह से वह नदी में नहीं कूदी है। हालांकि युवक व युवती के परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे है। एसओ मईल अमित कुमार राय ने बताया कि शनिवार को एसडीआरएफ टीम के साथ दो बोट से करीब दस किमी नदी खंगाली गई थी, लेकिन पता नहीं सका है। इधर नदी का जलस्तर बढ़ा और पानी रफ्तार भी तेज है। इसे ले एसडीआरएफ की टीम गोरखपुर लौट गई।