{"_id":"69333d2cfd0bb697cc0f23c3","slug":"even-after-the-cmos-order-the-emergency-service-did-not-start-at-the-chc-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169435-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीएमओ के आदेश के बाद भी सीएचसी पर नहीं शुरू हुई इमरजेंसी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीएमओ के आदेश के बाद भी सीएचसी पर नहीं शुरू हुई इमरजेंसी सेवा
Sat, 06 Dec 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
मईल। भागलपुर ब्लॉक के सीएचसी परसिया चंदौर में सीएमओ के आदेश के बाद भी इमरजेंसी सेवा एक सप्ताह बाद भी नहीं शुरू हो सकी। इससे क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है।
सीएचसी परसिया चंदौर में इमरजेंसी सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया था। इसको गंभीरता में लेते हुए एक सप्ताह पहले इमरजेंसी सेवा तत्काल शुरू करने को लेकर सीएमओ ने रोस्टर जारी किया था। आदेश के बाद भी दोपहर 2 बजे के बाद कोई भी कर्मचारी अस्पताल पर नहीं रह रहा है। सभी कमरों में ताला लग जा रहा है। दोपहर दो बजे के बाद आने वाले मरीजों को कोई डॉक्टर नहीं रहने पर विवश होकर देवरिया मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के संजय दीप, शुभनरायण कुशवाहा, शैलेश सिंह, कन्हैया तिवारी, संजय मालवीय, अशोक उपाध्याय आदि ने बताया कि कोई आकास्मिक घटना होने पर मरीज लेकर पहुंचने पर सीएचसी पर कोई नहीं मिलता है। मजबूर होकर हमें देवरिया जाना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इमरजेंसी सेवा शुरू किया जाए। इस संबंध में भागलपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी एस के सिंह ने बताया कि इमरजेंसी सेवा शुरू करने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। इसका पालन क्यों नहीं हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।