फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eunuchs demonstrated in Rampur Karkhana police station, submitted memorandum

Deoria News: रामपुर कारखाना थाने में किन्नरों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 23 Nov 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs demonstrated in Rampur Karkhana police station, submitted memorandum
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाने में शुक्रवार को किन्नरों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रूबी किन्नर के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

गौरी बाजार के पन्नहा गांव के रहने वाले काजल किन्नर की हत्या गोरखपुर में हुई थी। इसमें रामपुर कारखाना के रूबी किन्नर व उसके पति निजामुद्दीन का नाम शामिल है। गोरखपुर के खोराबार थाने की पुलिस रूबी को गिरफ्तार कर चुकी है। रामपुर कारखाना थाने में बड़ी संख्या में किन्नर पहुंचे। इसमें तुर्कपट्टी पटहेरवा, तमकुही, कसया (कुशीनगर) से भी किन्नर शामिल हुए। टीना किन्नर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। कहा कि हम लोग समाज के लोगों को दुआ देते हैं। हत्या व अपराध नहीं करते हैं। रूबी ने पूरे किन्नर समाज को बदनाम किया है। किन्नरों ने कहा कि जेल से छूटने के बाद रूबी व निजामुद्दीन द्वारा अन्य किन्नरों के साथ इस तरह की कोई घटना न की जाय। इसलिए सुरक्षा आवश्यक है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि काजल हत्याकांड में शामिल रूबी को लेकर के अन्य किन्नरों में आक्रोश था। जिसको लेकर उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed