{"_id":"69ed0503e0ed02aa610008cf","slug":"entered-the-house-and-beat-up-fir-registered-against-four-deoria-news-c-208-1-deo1032-180307-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में घुसकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में घुसकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर पर हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता रीता देवी पत्नी मुन्ना प्रसाद निवासी ग्राम रुस्तमपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 अप्रैल की दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के ही चन्द्रिका प्रसाद, गोपाल, अमित और चन्दन एकजुट होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए दरवाजा, बल्ब, जंगले की जाली और बिजली मीटर को तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके बेटे- बेटी रितेश व रीतिका को लात-घूंसे और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद