फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ensure that development projects are completed on time and eligible people get the benefits of the schemes

Deoria News: विकास परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं, पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ

Thu, 26 Feb 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ensure that development projects are completed on time and eligible people get the benefits of the schemes
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबो​धित करते प्रभारी मंत्री। स्रोत- सूच
देवरिया। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर परिवहन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियाें के साथ बैठक हुई। प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने ग्राम विकास विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह गठन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों, ऑपरेशन कायाकल्प, जल जीवन मिशन, गौ संरक्षण, पीएम सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पीएम कुसुम योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉकवार जलापूर्ति योजनाओं की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन और पूर्ण सड़कों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा गया। विद्युत पोल शिफ्टिंग और अन्य आधारभूत संरचना कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली गई। बैठक में वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के साथ आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पात्र व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में योजना से वंचित न रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय समन्वय और परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने की बात कही। अंत में डीएम दिव्या मित्तल ने सभी निर्देशों का अनुपालन करते हुए अगली बैठक में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपार रानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed