{"_id":"63befdc66b710812f7575f84","slug":"enquiry-start-for-fraid-health-worker-deoria-news-gkp464029830","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मृतक आश्रित कोटे से स्वास्थ्य विभाग में पाई नौकरी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मृतक आश्रित कोटे से स्वास्थ्य विभाग में पाई नौकरी, जांच शुरू
Thu, 12 Jan 2023 03:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
Job
- फोटो : Istock
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक की नियुक्ति पर सांसद और विधायक ने सवाल उठाया है। इसकी जांच शुरू हो गई है। शिकायत है कि वरिष्ठ सहायक ने मृतक आश्रित कोटे से नियमों की अनदेखी कर नौकरी हासिल की है। वरिष्ठ कार्यालय सहायक मनीष मिश्रा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधीन एनएचएम कार्यालय में तैनात हैं।
विज्ञापन
सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा और मलिहाबाद की विधायक जय देवी ने शासन में शिकायत की थी कि वरिष्ठ सहायक ने मृतक आश्रित के नियमों का उल्लंघन का नौकरी हथिया ली है। सांसद और विधायक ने कहा कि वरिष्ठ सहायक के माता और पिता सरकारी नौकरी में थे। पिता के देहांत के बाद इनकी नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से की गई है। नियम है कि माता-पिता सरकारी सेवा में हैं तो किसी भी दशा में समायोजित नहीं किया जा सकता है, लेकिन तथ्यों को छिपाकर मृतक आश्रित कोटे से नौकरी प्राप्त कर ली गई है।
विज्ञापन
इसके बाद ऐन-केन प्रकारेण आय से अधिक संपत्ति अर्जित कर ली गई और पारिवारिक पेंशन का भी लाभ ले रहे हैं। विधायक ने शिकायत में कहा है कि इससे पहले भी जब मनीष मिश्रा संत कबीर नगर में तैनात थे। तब भी शिकायत की गई थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
इस मामले को गंभीर से लेते हुए निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राजा गणपति आर ने मामले की जांच अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर को सौंपी है। साथ ही पंद्रह दिन के अंदर आख्या मांगी गई है।