{"_id":"6a10a1efb94a8c92860951ff","slug":"english-liquor-seized-while-crossing-the-border-driver-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1033-182553-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाॅर्डर पार करते ही पकड़ी गई अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाॅर्डर पार करते ही पकड़ी गई अंग्रेजी शराब, चालक गिरफ्तार
Sat, 23 May 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। स्थानीय चेकपोस्ट से करीब 200 मीटर की दूरी पर बिहार प्रांत स्थित धरनी छापर चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक ट्रक से पंजाब निर्मित 7644 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी। ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है।
शराब को ट्रक के भीतर रद्दी कपड़ों में छिपाया गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि शराब की यह बड़ी खेप पंजाब से बिहार के हाजीपुर शहर में भेजी जा रही थी। गिरफ्तार ट्रक चालक वीरेंद्र कुमाार राजस्थान का रहने वाला है। मैरवा एसओ राहुल कुमार ने बताया वाहन जांच के दौरान शराब पकड़ी गई है। छानबीन कर विधिक कार्रवाई होगी।
चालक का मोबाइल जब्त : बिहार पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके पास मौजूद दो मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस कॉल डिटेल को खंगाल कर यह पता करने की कोशिश में है कि इस नेटवर्क में कितने और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
पंजाब से शराब किसने भेजवाया और बिहार के हाजीपुर में किसके पास भेजी जा रही थी।