फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Engine failed, Purvanchal Express stood at Narhiya crossing for two hours

Deoria News: इंजन फेल, दो घंटे नरहिया क्राॅसिंग पर खड़ी रही पूर्वांचल एक्सप्रेस

Mon, 07 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Engine failed, Purvanchal Express stood at Narhiya crossing for two hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग/भाटपार रानी। बनकटा और मैरवा रेलवे स्टेशन के बीच दास नरहिया रेलवे क्रॉसिंग संख्या 106 पर कोलकाता से गोरखपुर जाने वाली 15047 अप पूर्वांचल सुपर फास्ट एक्सप्रेस का इंजन रविवार को फेल हो गया।
इससे करीब दो घंटे तक ट्रेन यहीं खड़ी रही। स्टेशन से काफी दूर खड़ी होने से ट्रेन में सवार यात्री काफी परेशान रहे। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता से गोरखपुर जाने वाली सुपर फास्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन का सिवान के बाद देवरिया ठहराव है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 5:58 बजे ट्रेन सिवान से देवरिया के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन बनकटा रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:13 बजे पहुंची। 10 किमी आगे ट्रेन बढ़ी थी कि 8:23 बजे नरहिया क्राॅसिंग पर के पास इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोग दूसरे रास्ते से घूम कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। इससे गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन मैरवा दो घंटे तक खड़ी रही।
दो घंटे बाद सुबह 10:23 बजे रेल प्रशासन ने बनकटा रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed