{"_id":"65b6a6372407331737042276","slug":"encroachment-on-mohan-road-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-118294-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन रोड : फुटपाथ पर अतिक्रमण से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन रोड : फुटपाथ पर अतिक्रमण से लगता है जाम
Mon, 29 Jan 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
मोहन रोड पर आधी सडक तक खडी बाइक।संवाद
30 फीट की है मुख्य सड़क, दोनों तरफ 10-10 फीट के फुटपाथ पर दुकानदारों ने कर रखा है कब्जा
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में एक और कपड़ा जोन मोहन रोड की 30 फीट की सड़क और करीब पांच-पांच फीट के फुटपाथ पर अतिक्रमण यहां आने वालों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। दिन में थोक किराना मंडी में प्रवेश कर गए तो जाम में फंसना आम बात हो गई है। हर दिन करीब 50 हजार से अधिक लोग और प्रतिदिन 10 हजार से अधिक वाहन इधर से गुजरते हैं। कोतवाली रोड व मालवीय रोड से एक साथ अगर इस मार्ग में दोपहिया के साथ प्रवेश कर गए तो आपका लेटलतीफ होना तय है।
मोहन रोड शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। शहर की किराना थोक मंडी, आगे बढ़ने पर साड़ी व अन्य कपड़ों की दुकानों के अलावा एक छोटी सी सब्जी मंडी भी है। कोतवाली रोड से प्रवेश करने पर यह सड़क 30 फीट की है। लेकिन आगे बढ़ने पर 15 फीट भी नजर नहीं आती है।
रविवार की दोपहर 1:40 बजे कोतवाली रोड से महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन तक करीब 500 मीटर वाले इस मार्ग पर कई जगह अतिक्रमण दिखा। थोक किराना मंडी में फंस गए ताे फिर आपको इस मार्ग से आने का अफसोस होगा। दोनों तरफ के पांच-पांच फीट के फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा साफ दिखा। और आगे बढ़ने पर कपड़ों की दुकान वालों ने फुटपाथ को राहगीरों को लिए छोड़ा ही नहीं था, बड़ी-बड़ी कई मंजिली कपड़े की दुुकानें दिखीं। लेकिन, कुछ दुकानदारों ने अपने आगे अलग से दुकान लगवा रखी थी। इस मार्ग पर यातायात पुलिस की तैनाती नहीं होने से जाम में फंसना जैसे लोगों की हर दिन की समस्या बनती जा रही है।
विज्ञापन
स्पीकअप
मालवीय रोड से या कोतवाली रोड से दिन में मोहन रोड जाने का मतलब है जाम में फंसना तय है। कपड़े की दुकान वाले पुराने कपड़ों को बेचने के लिए अपने दुकान के सामने फुटपाथ से आगे बढ़कर तक अलग से दुकान लगा दे रहे हैं। इससे यहां प्रवेश करने के लिए सोचना पड़ता है। उन्हें राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं होता।
-अंकित मिश्रा, राघवनगर
मोहन रोड पर पहले इतना अतिक्रमण नहीं था। इधर, कई व्यापारियों ने सड़क तक अपनी दुकान लगा ली है। सड़क पर ही आधी सड़क घेरकर कुछ सब्जी के दुकानें भी लग रही हैं। कोतवाली रोड से प्रवेश करने के बाद यहां केवल आधी सड़क दिखती है। किराना थोक मंडी के आगे के फुटपाथ पर 30 फीट की सड़क 15 फीट ही दिखती है।
-नरेंद्र मणि त्रिपाठी, भुजौली काॅलोनी
कपड़े व किराने की खरीदारी करनी हो तो शहर का मोहन रोड ही सबसे उपयुक्त जगह है। बड़ी संख्या में यहां ग्राहकों का आना-जाना होता है। इस मार्ग पर फुटपाथ का पता ही नहीं चलता। विपरीत दिशा से दो ठेले वाले इस मार्ग पर माल लादे आ गए तो फिर किसी अन्य का निकल पाना ही मुश्किल होता है। कई बार जाम में फंसने के डर से वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ता है।
-बृजेश मिश्रा, भीखमपुर रोड
कोतवाली रोड से मोहन रोड में प्रवेश करने पर जाम की स्थिति परेशान करती है। सड़क पर ही सामान फैला देने से यह मार्ग संकरा हो जाता है। इस मार्ग पर शहर के अलावा देहात के व्यापारी खरीदारी करने आते हैं। यहां जाम से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखता।
-संदीप कुमार, भीखमपुर रोड
कोट
नगर पालिका क्षेत्र की सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस देने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता है। शीघ्र ही अभियान चलाकर शहर के प्रमुख बाजारों की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। -रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका