{"_id":"6a6b970b635a7d569600c13b","slug":"encroachment-on-health-sub-centre-land-deoria-news-c-208-1-deo1039-188037-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्वास्थ्य उपकेंद्र की जमीन पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्वास्थ्य उपकेंद्र की जमीन पर अतिक्रमण
Thu, 30 Jul 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी विकास खंड के बलुआ अफगान स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है।
उपकेंद्र परिसर और उसके मुख्य मार्ग पर किए गए कब्जे के कारण मरीजों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटवाकर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, स्वास्थ्य उपकेंद्र के मुख्य प्रवेश मार्ग और एप्रोच पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
अस्पताल के मुख्य द्वार के पास दुकानें संचालित की जा रही हैं, पशुओं को खूंटे से बांधा जा रहा है तथा गोबर आदि रखे जा रहे हैं। इससे मरीजों और उनके परिवार वालों को खड़े होने तक की पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है।
कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस को भी अस्पताल परिसर तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
उपकेंद्र पर तैनात एएनएम गीता प्रजापति ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है। उपकेंद्र पर सीएचओ इसरत परवीन तथा सात आशा कार्यकर्ता तैनात हैं। भटनी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी अभी मिली है।
विज्ञापन
जांच कराई जाएगी। यदि अतिक्रमण पाया गया तो नियमानुसार उसे हटवाने की कार्रवाई कराई जाएगी।