फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   encroachment erased for blind man

Deoria News: डीएम-एसपी के निर्देश पर प्रशासन ने दिव्यांग को दिलाया कब्जा

Sun, 15 Jan 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
encroachment erased for blind man
डीएम-एसपी के निर्देश पर प्रशासन ने दिव्यांग को दिलाया कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर, क्विक रिस्पांस टीम गठित कर खाली कराया कबजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। समाधान दिवस में आए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा से परसियां देवार गांव निवासी और दोनों नेत्र से दिव्यांग संजय यादव ने पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की थी। इस पर अमर उजाला ने 15 जनवरी को साहब! कहीं न्याय के चक्कर में ऊपर न चला जाऊं शीर्षक से खबर प्रकाशित की है। इसे अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए क्विक रिस्पांस टीम गठित कर अतिक्रमण किए गए भूमि पर दिव्यांग को कब्जा दिलाया।
बरहज थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस पर करीब डेढ़ बजे अचानक डीएम-एसपी पहुंच गए। पहले से मौजूद फरियाद लेकर आए संजय यादव ने पुश्तैनी जमीन से कब्जा खाली कराने की गुहार लगाई। अधिकारियों ने नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने संजय यादव के परसियां कुरह स्थित अराजी नंबर 293ख 0.073 हेक्टेयर, 392/0.494 और 393क/0.49 हेक्टेयर भूमि पर द्वितीय पक्ष हरिशंकर यादव और दयाशंकर यादव के बयान दर्ज किए। संजय यादव को कब्जा दिलाते हुए बोई गई गेहूं की फसल को कटवाने के निर्देश दिए। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच के उपरांत दिव्यांग संजय यादव को कब्जा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed