{"_id":"6a91c92b8d47a89fbb0b40d5","slug":"raksha-bandhan-celebrated-with-enthusiasm-deoria-news-c-208-1-deo1028-190351-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उत्साह के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उत्साह के साथ मना रक्षाबंधन का पर्व
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहनों ने भाईयों को बांधी राखी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को पूरे उत्साह के साथ मना। पूरे दिन बाजार में रौनक रही। सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ दिखी। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाने के साथ ही उपहार भेंट किया।
रक्षाबंधन के लिए खरीदार दो दिन पहले से चल रही थी। शुक्रवार को अलसुबह बाजार में मिठाई और राखी की दुकानें खुल गईं। दिन भर इन दुकानों पर ग्राहकों का आना जाना लगा रहा। हनुमान मंदिर, राघवनगर, रामलीला मैदान रोड, मालवीय रोड, सीसी रोड, मोतीलाल रोड और भीखमपुर रोड सहित प्रमुख बाजारों में राखी और मिठाइयों की दुकानें सजी रहीं।
रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। इसके चलते गोरखपुर रोड पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई स्थानों पर भीड़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ। कई बहनें दूर शहरों से अपने मायके पहुंचीं तो कई भाइयों ने कामकाज से समय निकालकर बहनों के घर का रुख किया। बसों और सड़कों पर बढ़ी आवाजाही ने भी त्योहार की रौनक बढ़ा दी।