फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   employees roaming without dress in emergency

Deoria News: एमरजेंसी में बगैर ड्रेस के घूम रहे कर्मचारियों को दी चेतावनी

Mon, 11 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
employees roaming without dress in emergency
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और वार्डों का प्राचार्य ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


देवरिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने रविवार को इमरजेंसी और वार्डों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एमरजेंसी में बिना तय ड्रेस के घूम रहे कर्मचारियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी। महिला अस्पताल के वार्ड में भीड़ होने पर मरीजों का तीमारदारों को समझाया गया। गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने सुबह सीएमएस और मैटर्न कुलभूषण दूबे के साथ निरीक्षण किया। वह एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल के प्रथम तल पर लेबर रूम पहुंचे। वार्ड में तीमारदारों की भीड़ थी, प्राचार्य और सीएमएस ने तीमारदारों और मरीजों को भीड़ न लगाने के लिए समझाया और कहा कि गंदगी न करें, इससे नवजात में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। गंदगी देखकर सुपरवाइजर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तीन मल्टीपरपज वर्कर बिना तय ड्रेस के मिले। प्राचार्य ने उन्हें फटकार लगाई। चेतावनी दी कि सुधार न होने पर मानदेय बाधित कर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि निरीक्षण में बिना ड्रेस मिले तीन एमपीडब्लू को चेतावनी दी गई। सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। एनआरसी में बेड बढ़ाने के लिए प्रस्ताव सीएमओ के माध्यम से भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed