फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employees of five months honorarium will DDRCs

पांच महीने का मानदेय पाएंगे डीडीआरसी के कर्मचारी

Wed, 18 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 18 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Employees of five months honorarium will DDRCs
employees - फोटो : अमर उजाला
जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) के कर्मचारियों को पांच महीने का मानदेय मिलेगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को पत्र लिखा था। इस पर केंद्र से मानदेय देने के लिए धन की स्वीकृति मिली है। 
विज्ञापन

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से अगस्त 2011 में डीडीआरसी की स्थापना कर भारतीय रेडक्रास सोसायटी को जिम्मेदारी दी। 10 पदों के सापेेक्ष आठ कर्मचारियों की तैनाती की गई। इस केंद्र पर थेरेपी के माध्यम से लोगों के पुनर्वास का कार्य किया जाता है। जेई और एईएस पीड़ित बच्चों को यहां से काफी लाभ होता है। यहां तैनात संविदा कर्मचारियों को शुरू में मानदेय मिल जाता था, लेकिन पिछले एक वर्ष से यहां के कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल रहा था। इसके चलते कर्मचारियों की दिक्कत बढ़ गई थी। ऐसा लग रहा था कि डीआरसी बंद हो जाएगा। अमर उजाला ने छह मई के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को पत्र लिखा था। डीएम के पत्र का मंत्रालय ने संज्ञान लिया। वहां से कर्मचारियों को पांच महीने का मानदेय देने के लिए धन स्वीकृत किया गया है। मानदेय मिलने की सूचना पर कर्मचारियों में खुशी है। उनका कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed