फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Employee organizations launch a campaign against harassment.

Deoria News: उत्पीड़न के खिलाफ कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

Sat, 10 Oct 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Employee organizations launch a campaign against harassment.
देवरिया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन और सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ ने कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को विकास भवन के गांधी सभागार में संयुक्त बैठक कर निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर धरना और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

संगठनों की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला प्रशासन कर्मचारियों का पक्ष सुने बिना एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। सचिवों से जॉब चार्ट के बाहर काम कराया जा रहा है। कारण बताओ नोटिस दिए बिना निलंबन और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई हो रही है। असमय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कर्मचारियों की निजी जिंदगी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से जिला सीएम डैशबोर्ड में ए श्रेणी में है। इसके बावजूद मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न बंद नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मंत्री नरेश प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिला मंत्री नवीन कुमार त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के जिला मंत्री विद्याचल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed