फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Emphasis on improving drinking water system, Chhath ghats will be cleaned

Deoria News: पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, छठ घाटों की होगी सफाई

Sun, 27 Oct 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving drinking water system, Chhath ghats will be cleaned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। नगर पालिका परिषद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में पालिकाध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में कई प्रस्ताव पास हुए। इसमें पास प्रस्तावों को लेकर सभासदों ने अपना तर्क भी दिया। कुछ प्रस्ताव को लेकर नाराजगी भी जताई। बैठक में सचिव के तौर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष के अनुमति से एजेंडा बिंदुओं का प्रस्तुतिकरण बोर्ड लिपिक मनोज कुमार ने किया। 13 अगस्त की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। पालिका के राजस्वहित में नगर क्षेत्र में मोबाइल टावर के स्थापना एवं विनियमन संबंधी उपविधि बनाने व जनहित में अमृत 2.0 योजनान्तर्गत नगर वासियों के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराए जाने के लिए प्रस्तावित परियोजना के लिए मोहल्ला रामनाथ देवरिया, सोमनाथ नगर एवं पिड़ा में भूमि उपलब्ध कराए जाने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही जनहित में देवरिया कसया ओवर ब्रिज के वायरिंग, लाइटिंग एवं सुंदरीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गयी। एलईडी, हाइमास्ट का प्रस्ताव पास करते हुए सभासदों ने विरोध जताया। कई सभासदों का मत था कि पहले से लगे एलईडी लाइट व हाइमास्ट जो खराब पड़े है उनकी मरम्मत कराई जाय। इस पर अध्यक्ष अलका सिंह ने अपनी सहमति प्रदान की।

पालिका द्वारा संचालित इंदिरा गाधी बालिका इण्टरमीडिएट कालेज के पुराने भवन (टाऊन हाल) के प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय एवं शैक्षणिक कक्षों के मरम्मत एवं विद्यालय के नये भवन के ऊपर शैक्षणिक कक्षों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव के साथ ही साथ उक्त विद्यालय की छात्राओं को बैठने के लिए फोर सीटर 100 फर्नीचर क्रय करने एवं उस पर पड़ने वाले व्ययभार की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। शासनादेशानुसार पालिका के राजस्वहित में तम्बाकू उत्पाद के विक्रय पर लाईसेंसिंग प्रणाली लागू करने एवं ठेला टोकन का वर्तमान लाइसेंस शुल्क 200 रुपये करने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में वन्दना देवी, पुष्पा देवी, अजय कुमार, निर्मला, रूपा शुक्ला, संजय गुप्ता, माया देवी, अनिता, प्रवीण यादव, प्रियंका वर्मा, अमित मिश्रा, ऋषि कुमार यादव, शिवानन्द, सौरभ तिवारी, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed