फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Emergency summit protests

सम्मेलन में आपातकाल का विरोध जताया

Sun, 26 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 26 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Emergency summit protests
कचहरी चौराहा स्थित सेनानी भवन में लोक चेतना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर लोग मौजूद रहे।
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मेलन रविवार को कचहरी रोड स्थित सेनानी भवन में हुई। इसमें आपातकाल का विरोध जताया गया। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प दुहराया। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आज भी आपातकाल का समय लोगों के जेहन में कौंध रहा है। तत्कालीन सरकार ने अपने विरोधियों की आवाज दबाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। इसके साथ ही 42वां संशोधन कर लोकतंत्र को समाप्त कर दिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में आपातकाल का विरोध शुरू हुआ। जिन लोगों ने आपातकाल के विरोध में संघर्ष किया। सरकार ने उन लोगों को जेल में भेज दिया। उनके संघर्षों की बदौलत देश में जनतंत्र की पुन: स्थापना हो सकी। साथ ही उन लोगों को आदर की नजर से देखा जाता है।
विज्ञापन


रमजान अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोगों के प्रति संवेदनशील है। उनको राजनीतिक बंदी का दर्जा दिया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी उनके कर्ज को चुकाएंगे। विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान कराएंगे। ताकि सपा की दूसरी बार सरकरा बन सके। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों की विधवाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक नंदकिशोर सिंह, पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई, सपा नेता बेचूलाल चौधरी, रामायण शुक्ल, जयप्रकाश वर्मा, रामअवध यादव, वृद्धिचंद्र विश्वकर्मा, विष्णु गोयल, धर्मदेव विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed