{"_id":"64a9ae93c7592d6ed0037124","slug":"electricity-will-be-interrupted-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-799-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाधित रहेगी बिजली की बिलिंग प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाधित रहेगी बिजली की बिलिंग प्रणाली
Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। बिजली निगम की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के तकनीकी उच्चीकरण का कार्य चल रहा है। यह कार्य 11 जुलाई तक पूरा होगा। इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड परिक्षेत्र गोरखपुर के चार जनपदों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महाराजगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बिलिंग 11 जुलाई को शाम 6 बजे तक बिलिंग, बिल संशोधन, बिल सुधार, बिल भुगतान, नया कनेक्शन, मीटर बदलना आदि कार्य बाधित रहेगा ।
यह जानकारी उपखंड अधिकारी लार मनीष यादव ने देते हुए विद्युत निगम के समस्त उपभोक्ताओं से कहा है कि 11 जुलाई तक विभागीय कार्यालय में जाकर अपना समय बर्बाद न करें। ग्रामीणांचल सहित शहरी क्षेत्र में भी बिल बनाने, विभागीय काउंटर पर बिल जमा करने बिल संशोधन करने, नाम परिवर्तन, भार वृद्धि ऑनलाइन बिल जमा करने आदि सभी कार्य प्रभावित रहेगा।